*नगर महोत्सव की सभी तैयारियां हुई पूरी*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

 *नगर महोत्सव की सभी तैयारियां हुई पूरी*

बस्ती 14 दिसम्बर 23.

 18 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय नगर महोत्सव एवं शहीद मेला को यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो गई हैं।

 उक्त जानकारी नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष नीलम सिंह राणा ने दी |

 उन्होंने बताया कि अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के बलिदान दिवस और नगर पंचायत नगर की स्थापना दिवस पर 18,19 एवं 20 दिसंबर को यह आयोजन प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में टीवी रियल्टी शो के गायकों से जहां शाम गुलजार होगी वहीं भोजपुरी फिल्मी सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे।

 दिन भर महिला और पुरुष खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाएंगे तो राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में एक शाम कवियों के नाम होगी।

प्रख्यात जादूगर राकेश श्रीवास्तव भी अपनें हैरतंगेज कारनामे दिखाने नगर आ रहे हैं ।

 नीलम सिंह राना ने बताया है कि इस समारोह में प्रदेश और देश की तमाम नामचीन हस्तियों का जमावड़ा होगा वहीं स्थानीय कलाकारों और खिलाड़ियों को भी भरपूर अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी पावन भूमि नगर में पहली बार आयोजित नगर महोत्सव एवं शहीद मेला ऐतिहासिक होगा। सुर संग्राम के विजेता फिल्मी गायक आलोक कुमार, विजेता गोस्वामी, उर्मिला राज, सारेगामा की प्रतिभागी रही तुषा बंकू पांड्या, भोजपुरी फिल्मों के कामेडियन संजय वर्मा, विशाखा ओझा, अवध रत्न सम्मानित सेनदत्त सिंह शान, लोक गायक संजय लाल यादव, गुड्डू दूबे, अभिनेता संग्राम सिंह पटेल, वेस्टर्न गायिका आकांक्षा पांडेय गांधी सहित देश के अनेक जाने माने कलाकार जनपद वासियों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

 इसी प्रकार प्रदेश के कई जिलों से महिला पहलवान नगर के अखाड़े में दांव पेंच आजमाते नजर आयेंगी। महिला और पुरुष खो खो, वालीबाल, कबड्डी का रोमांचक मुकाबला दिखेगा वहीं क्रास कंट्री में बालक बालिका अपना दम दिखाने को तैयार हैं। एशिया के मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव भी अपने हाथ की सफाई दिखाएंगे।। लड़की को हवा में लटका देना फिर उसे सबके सामने गायब कर देने जैसे इनके विख्यात करतब देखने को मिलेंगे।

उन्होंने जिले के निवासियों से इस समारोह में सम्मिलित होने की अपील किया है।

        कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

    kalamthegreat9936@gmail.com

 Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।्

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image