*किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

 *किसान दिवस के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस*

बस्ती 23 दिसम्बर 23.

भारत के पांचवें भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस,किसान मेला के रूप में धूमघाम से भारत रत्न पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने फीता काटकर तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने संकल्प विकसित भारत का शपथ भी दिलाया। उन्होने कृषि, मत्स्य, उद्यान, विद्युत, पशुपालन, स्वास्थ्य, दुग्ध, रेशम, उ0प्र0 ग्रामीण आजीविका मिशन, लघु सिंचाई, बाल विकास परियोजना सहित अन्य प्रदर्शनी,स्टाल का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर सांसद ने इन सीटू योजनान्तर्गत 3 लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चॉभी प्रदान किया।

उन्होने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मजदूरों व किसानों के नेता थे। लगातार कई वर्षो से चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है तथा तमाम विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक एवं लाभान्वित  किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 500 से अधिक स्थानों पर पहुॅच चुका है।

 उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुॅचें। इसके लिए मोदी की गारण्टी गाड़ी गॉव-गॉव भ्रमण कर लोगों को समस्त सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक भी कर रही है। 

     इस अवसर पर सांसद ने जनपद स्तरीय किसान सम्मान पुरस्कार के तहत कृषि, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 कृषको को प्रथम पुरस्कार रू0 7000 एवं द्वितीय पुरस्कार रू0 5000 तथा विकास खण्ड स्तर पर कृषि, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, गन्ना एवं रेशम में 70 कृषको को रू0 2000 खाते में भेजकर, प्रमाण पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। 

    जिलाध्यक्ष विवेकान्नद मिश्रा ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे और किसानों के लिए ही हमेशा समर्पित रहते थे। उन्होेने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भी किसानों के हितो के लिए किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत  6000 रूपये पात्र कृषको के सीधे खाते में भेजी जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, जगदीश शुक्ला, महिला मोर्चा की शालिनी, अनूप खरें, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. अमर सिंह,  उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, सहित अधिक संख्या में किसानगण उपस्थित रहें।

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

      kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image