*थाना लालगंज पुलिस द्वारा " IGRS पोर्टल पर अपने पिता द्वारा अपने पास से मोटर साईकिल चोरी की झूठी सूचना दिलवाने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार"*

" कलाम द ग्रेट न्यूज़ क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर "

9721745449

*थाना लालगंज पुलिस द्वारा " IGRS पोर्टल पर अपने पिता द्वारा अपने पास से मोटर साईकिल चोरी की झूठी सूचना दिलवाने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार"*

आज दिनांक 07.12.2023 को थाना लालगंज अन्तर्गत चौकी प्रभारी रखौना उ0नि0 संतोष कुमार दुबे मय पुलिस फोर्स द्वारा IGRS पोर्टल पर अपने पिता द्वारा अपने पास से मोटर साईकिल चोरी की झूठी सूचना दिलवाने वाले व्यक्ति सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 21 वर्ष साकिन जगरनाथपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया है। सूचनाकर्ता ओमप्रकाश पुत्र लालसा साकिन जगरनाथपुर द्वारा दिनांक 05/12/2023 IGRS पोर्टल पे सूचना दी गई कि उनके लड़के सुनील द्वारा उन्हें बताया गया कि गौरा घाट पुल से कोई उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया है । प्रा0 पत्र जांच किया गया तो जांच में ज्ञात हुआ कि सुनील उपरोक्त एवं उसका मित्र मनोज पाल पुत्र स्व0 अवधेश पाल सा0 रक्सा थाना लालगंज जनपद बस्ती आपस में बैठकर दि0-05.12.2023 को शराब पीये और सुनील उपरोक्त अपनी उक्त मोटरसाईकिल अपने मित्र मनोज को दे दिया और मनोज मोटरसाईकिल अपने घर लेकर चला गया। इस प्रकार कोई चोरी की घटना घटित नहीं हुई थी। इस प्रकरण में झूठी सूचना दिलवाने वाले व्यक्ति सुनील कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 21 वर्ष साकिन जगरनाथपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1- श्री जितेंद्र सिंह थानाध्यक्ष लालगंज जनपद बस्ती।

2-उ0नि0 संतोष कुमार दुबे चौकी प्रभारी रखौना थाना लालगंज जनपद बस्ती।

3- कां0 गिरजाशंकर वर्मा चौकी रखौना थाना लालगंज जनपद बस्ती।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image