*राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 14 से 22 तक सभी मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन होगा- सीडीओ*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 71175

 *राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 14 से 22 तक सभी मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन होगा- सीडीओ*

बस्ती 05 जनवरी 2024.

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में 14 से 22 जनवरी तक समस्त राम मंदिरों, हनुमान मंदिरों एवं बाल्मीकि मंदिरों में राम कथा, रामायण पाठ, भजन, कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।

 कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सी.एस. ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया है कि कलाकारों की सूची तैयार करते हुए संबंधित कलाकरों को आमंत्रण पत्र भेेजें। इस दौरान नगर निकायों में कलश यात्रा, भजन भी किया जायेंगा। इसके लिए उन्होने उप जिलाधिकारी, ईओ नगरपंचायत को रूटचार्ट तैयार कर सफलतापूर्वक आयोजन कराये जाने का निर्देश दिया है। 

उन्होने संबंधित मंदिरों की सूची उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होेने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया है कि समस्त मंदिरों एवं उनके आस-पास साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, विनोद पाण्डेय, शत्रुहन पाठक, जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, क्षेत्राधिकारी पुलिस विनय कुमार चौहान, समस्त बीडीओ तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

        kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image