*भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

9721071175

*भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद*

बस्ती 02 जनवरी 2024.

  विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत मुख्यमंत्री लाभार्थी संवाद का आयोजन विजय प्रताप सिंह इंटर कॉलेज महसों में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदर ब्लाक के महसो ग्राम सभा की लाभार्थी माया देवी से परिचय प्राप्त किया तथा यह जानकारी लिया कि उन्हें किन-किन योजनाओं का लाभ मिला है।

माया देवी ने  मुख्यमंत्री को बताया कि वे महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य है तथा समूह सखी का कार्य कर रही है। इससे उनकी अच्छी आमदनी होती है। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास, शौचालय,उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन का लाभ मिला है। दीपावली में उन्हें निशुल्क सिलेंडर भी प्राप्त हुआ है। उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड प्राप्त है परन्तु अभी तक उन्होंने इसका लाभ नहीं लिया है। राशनकार्ड द्वारा निःशुल्क राशन प्रतिमाह प्राप्त होता है। उन्हें हर घर नल कनेक्शन भी प्राप्त हो गया है। उनके ससुर को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत धनराशि भी प्राप्त होती है । माया देवी ने बताया कि सरकारी योजनाओं के द्वारा उनके जीवन में खुशहाली आई है और योजनाओं को प्राप्त करने के लिए उन्हें किसी प्रकार की धनराशि नहीं देनी पड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सभी लाभार्थी जिनको योजनाओं का लाभ मिला है वह अपने आसपास के अन्य पात्र व्यक्तियों को इसकी जानकारी दें, योजनाओं का लाभ दिलाए। इसके लिए मोदी गारंटी वैन प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। इसके माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है तथा पात्र व्यक्तियों का योजनाओं में रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रदेश में 642 मोदी गारंटी वैन संचालित है। प्रदेश के 57709 ग्राम पंचायत में से 36983 ग्राम पंचायत में यह वैन पहुंच चुकी है और इससे दो करोड़ 75 लाख लोगों को लाभ मिल चुका है। शेष गावों में 25 जनवरी 2024 तक यह वैन पहुंचेगी। आज के कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के लगभग 5 लाख लोगों को सम्बोधित किया, जिसमें उन्होंने चंदौली की निर्जला देवी, महोबा की श्याम सखी, बस्ती की माया देवी, बाराबंकी की सरिता देवी तथा मेरठ के अभिषेक कुमार से संवाद किया। 

संवाद के अंत में मुख्यमंत्री ने माया देवी से कहा कि अगर वह कुछ और भी कहना चाहती हो तो बताएं।

माया देवी ने मुख्यमंत्री को नए साल की बधाई देते हुए बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जो प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे हैं और उनके द्वारा प्रेषित पैसे से उनका बैग, ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर,ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें ताकि वह पढ़ लिख करके अच्छे नागरिक बन सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित योजनाओं के द्वारा किया जा रहा है। हमारा  लक्ष्य है कि 2047 तक तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। इसमें सभी नागरिकों को पंच-प्रण के अनुसार अपना योगदान करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सभी का स्वागत करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति के बारे में जानकारी दिया। कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी ने किया।

 इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, गृह सचिव संजय प्रसाद तथा अन्य विभागीय अधिकारी गण लखनऊ लोक भवन में उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने वहां उपस्थित सभी लोगों को पंच-प्रण का शपथ दिलाया। इस अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान, कृषि रक्षा, उद्यान, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत अभियान, आईसीडीएस, श्रम, स्वास्थ्य, मिशन शक्ति, कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से नैनो यूरिया छिड़काव, समाज कल्याण विभागो ने स्टाल लगाकर योजना का प्रचार -प्रसार किया । विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन सभी को सुनाया गया। लघु फिल्म के माध्यम से आत्म निर्भर भारत के विभिन्न आयामों को दर्शाया गया। 

 इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, सीडीओ जयदेव सीएस, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चन्द तिवारी, उपनिदेशक कृषि अशोक गौतम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी, डिप्टी सीएमओ  डॉ. अशोक चौधरी, डीपीआरओ रतन कुमार,सीवीओ डॉ अमर सिंह, सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक मिश्रा, परियोजना निदेशक राजेश झा, उपयुक्त मनरेगा संजय शर्मा, मत्स्य के संदीप वर्मा, राजा शेर सिंह, नाबार्ड के मनीष कुमार, लीड बैंक मैनेजर पीएन मौर्य, ग्राम प्रधान अशोक वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

   कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।


Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image