*बीजेपी के मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न*
" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 
9721071175
*बीजेपी के मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न*
बस्ती 01 जनवरी 24.
भारतीय जनता पार्टी के बस्ती मुख्यालय पर सोमवार को पार्टी के जिला पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई।
पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल की मौजूदगी में हुई। मंच पर पवन कसौधन, राजेन्द्र गौड़, महेश शुक्ल, प्रेम सागर तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, रवि सोनकर, राजेश पाल चौधरी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बैठक में 27 दिसम्बर को लखनऊ में सम्पन्न हुई पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए निर्णयों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को साझा किया गया। आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के क्रियान्वयन के लिए 5 जनवरी तक सभी संगठनात्मक मंडलो में मण्डल इकाई की बैठकें आयोजित करने का निर्णय हुआ। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामचरन चौधरी ने किया। वही विकसित भारत अभियान के संयोजक अमृत कुमार वर्मा ने यात्रा का रोड मैप प्रस्तुत किया। पार्टी के प्रदेश महामन्त्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल ने बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों से कहाँ पार्टी लगातार जन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए चुनावों में जीत हासिल कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के विकास की गारंटी की यात्रा है। बैठक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जिस भी मोहल्ले या गांव में जा रही है वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 73 लोकसभा सीटों पर भाजपा पहले भी विजय का परचम फहरा चुकी है और अब हमें लक्ष्य 80 को पूर्ण करना है। इसके लिए हमें निश्चित समयावधि में प्रभावी काम करना है। भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों के माध्यम से सतत जनता के सम्पर्क में रहती है और यही भाजपा की मजबूती का आधार है लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए परिश्रम भी अधिक है काम का वर्गीकरण और सबको काम इसी स्ट्रेटेजी पर काम करना है। 
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि मजबूत बूथ अध्यक्ष ही बूथ विजय का आधार होता है। मजबूत बूथ इकाई के द्वारा फाल्स वोटर्स की पहचान आसानी से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र की उन्नति तथा देश के नागरिकों की आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित है। जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रमों एवं अभियानों पर चर्चा करते हुए कहा कि बस्ती में नमो एप पर दो लाख लोगो को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य है। इसमें सभी को जुटना है। युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कॉलेज कैम्पस में पहुंचकर युवाओं को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं से एक नया लाभार्थी वर्ग भी बना है। पार्टी लाभार्थियों से सम्पर्क व संवाद के लिए लाभार्थी सम्पर्क अभियान भी प्रारम्भ करेगी। पार्टी के सभी मोर्चे भी चुनाव के मोर्चे पर डटेंगे और विभिन्न अभियानों व कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर संवाद करेगें। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन तथा शक्ति केन्द्रो पर नुक्कड़ सभाओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। वहीं महिला मोर्चा लखपति दीदी, अनुसूचित मोर्चा बस्ती सम्पर्क, ओबीसी मोर्चा युवा संवाद, किसान मोर्चा किसान अधिवेशन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति महासम्मेलन तथा अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना का पूर्व में ब्लूप्रिंट तैयार करके समय का नियोजन करते हुए कार्य करना है ताकि समय पर प्रत्येक कार्य सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएं जिससे सभी के सहयोग से प्रत्येक बूथ पर विजय सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर प्रमोद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, बाल कृष्ण त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, दुष्यंत विक्रम सिंह, अमृत कुमार वर्मा, रोली सिंह, अतुल यादव, अजय पाण्डेय, कुन्दन लाल वर्मा, अरविन्द श्रीवास्तव, अमरेश पाण्डेय, आनंद सिंह, रवि प्रताप सिंह, विनय यादव, अमित शुक्ल, शिव बहादुर मौर्य,  विजय गुप्ता, रघुनाथ सिंह, धर्मेन्द्र जयसवाल, दिलीप पाण्डेय, ब्रहमदेव यादव, श्रीश पाण्डेय, आशा सिंह सहित जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।द
        कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।
     kalamthegreat9936@gmail.com
कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।्
Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image