*जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ*

बस्ती 24 जनवरी 24.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया |

उन्होंने प्रत्येक निर्वाचन में उनको मतदान करने की अपील किया तथा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर सीडीओ जयदेव सीएस तथा अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद भी उपस्थित रहे।

 मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट स्काउट गाइड द्वारा शहर में रैली निकाली गई। रैली अपने-अपने कॉलेज से निकालते हुए छात्र-छात्राओं ने जनसमुदाय से अधिकाधिक मतदान करने की अपील किया। उनके हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तिया भी प्रदर्शित हो रही थी। ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं वोट जरुर डालेंगे हम‘‘ नारों के साथ सभी बच्चे शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे। यहां पर उन्हें उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचंद, कैप्टन एनसीसी जितेंद्र कुमार शाही, स्पोर्ट्स अफसर संजय शर्मा तथा बीडीओ सदर ने छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में बताया।

  अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि पहले हमें मतदान करने का अधिकार नहीं था। इसके लिए हमें लंबा संघर्ष करना पड़ा। वर्तमान समय में भारत देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां पर मतदाता ही सरकार चुनते हैं। प्रत्येक मतदाता के मतदान का ताकत एक समान होता है। मतदान करना हमारा केवल अधिकार ही नहीं बल्कि मौलिक कर्तव्य भी है। उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाया कि लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

   इस अवसर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अच्छा कार्य करने वाले तहसीलदार सदर विनय प्रभाकर, उप जिलाधिकारी/बीडीओ सदर रामकृष्ण चौधरी, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र विनोद कुमार त्रिपाठी, साऊघाट धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एईआरओ, सुपरवाइजर तथा बीएलओ उषा चौधरी, पुष्पलता, अंजली सिंह, कुसुमकान्ती, नीलम त्रिपाठी, सत्येंद्र नाथ द्विवेदी, शशांक सिंह एवं मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

      कार्यक्रम का संचालन आशीष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डीडीओ संजय शर्मा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप कुमार, विकास श्रीवास्तव, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह, सत्या पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, अध्यापक, अध्यापिकाएं, खिलाड़ी तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

      कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image