*जी जी आई सी के छात्राओ को कराया गया चंदो ताल का भ्रमण जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

 *जी जी आई सी  के छात्राओ को कराया गया चंदो ताल का भ्रमण जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

बस्ती 11 जनवरी 24.

 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ‘युवा पर्यटन क्लब’ के 20 सदस्यों को चंदो ताल का एक दिवसीय निःशुल्क शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम को जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। 

पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि जनपद के अन्य शासकीय एवं गैर शासकीय शैक्षणिक संस्थानों में ‘युवा पर्यटन क्लब’ का गठन कराया जा रहा है, इसमें कक्षा छह से ऊपर के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। क्लब के सदस्यों के लिए समय-समय पर पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों का आयोजन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि चंदो ताल का आज का भ्रमण युवा क्लब के सदस्यों के लिए उपयोगी रहा, इससे पर्यटन मित्र अपने गांवों, कस्बों, शहरों और राज्यों में मौजूद समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत के बारे में शिक्षित एवं जागरूक होकर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होंगे। भ्रमण के दौरान सभी पर्यटन मित्र उत्साहित दिखे एवं चंदों ताल के इतिहास को जानते हुए यहां के वातावरण व विदेशी परिंदों के कलरव विचरण से उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

   भ्रमण के दौरान शिक्षिका कुसुम सिंह यादव ने कहा कि आधुनिक युग में मोबाइल, इन्टरनेट और सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग की वजह से हम अपने पर्यावरण से दिनोंदिन दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सिर्फ पढ़ाया ही न जाए, इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का समग्र विकास होगा। इससे बच्चे पर्यावरण के प्रति लगाव महसूस करेंगे। भ्रमण के दौरान सहायक अध्यापिका नीलम गुप्ता, पर्यटन मित्र अनुष्का नाथ, छात्रा अंकिता तिवारी, साक्षी संगम भरद्वाज आदि उपस्थित रहें।

               कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

            kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।



Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image