*आवास योजना में छूटे व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए नई सूची तैयार की जाएगी- मंत्री राकेश सचान*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

*आवास योजना में छूटे व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए नई सूची तैयार की जाएगी- मंत्री राकेश सचान*

बस्ती, 17 जनवरी 2024.

आवास योजना में छूटे हुए व्यक्तियों को उसका लाभ दिलाने के लिए नयी सूची तैयार की जायेगी।

 उक्त जानकारी प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्र उद्योग विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने दी। वे साऊंघाट ब्लाक के ऊंचगांव ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित चौपाल को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने निर्देश दिया है कि सर्वे करते समय सावधानी बरती जाए तथा प्रयास करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पूर्व में तैयार की गयी सूची के अनुसार लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया गया है, भविष्य में नई सूची से लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत में 6 करोड़ आवास दिए हैं, जिसमें से डेढ़ करोड़ उत्तर प्रदेश में हैं। इसमें से लगभग एक लाख लोगों को बस्ती में आवास दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5 लाख रूपये की सीमा तक लोगों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी गयी है। अभी भी बहुत से लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया जाना शेष है।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत प्रतिशत पात्र लोगों का कार्ड बनायें। उन्होंने कहा कि 2047 में हम देश को विकसित राष्ट्र बनायेंगे इसमें सभी नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा संचालित सभी योजनाओं में महिलाओं को अधिकाधिक लाभ दिलाया गया है। जहां एक ओर महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया गया है वहीं दूसरी ओर उनके रोजगार के लिए भी प्रयास किये गये हैं ताकि उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे देश में लागू किया गया है। इसका उद्देश्य गांव के परम्परागत कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा पैंतीस हजार करोड़ रूपये का बजट रखा गया है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक कारीगर को बीस हजार रूपये का टूलकिट दिया जाता है। आवश्यकता होने पर उसे तीन लाख रूपये का लोन भी दिलाया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। उन्होंने मिशन शक्ति, आयुष्मान भारत, कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेत में खाद का छिड़काव का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, महेश शुक्ला, जगदीश शुक्ला, उपनिदेशक कृषि अशोक गौतम, जिला कृषि अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, सीओ विनय सिंह चौहान, ग्राम प्रधान विजय पाण्डेय, अजय पाण्डेय, अखण्ड प्रताप सिंह, अर्जुन उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी धर्मराज गुप्ता तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर एलईडी वैन द्वारा ग्रामीणों को विकास योजनाओं की फिल्म दिखायी गयी तथा प्रधानमंत्री का संदेश प्रसारित किया गया।

     कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image