*जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम में बाटे कंबल*

 " कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे " 

97210 711 75

 *जिलाधिकारी ने वृद्धा आश्रम में बाटे कंबल*

बस्ती 15 जनवरी 2024.

 भीषण ठंड को देखते हुए बनकटा स्थित समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत किसान सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने 76 वृद्ध लोगों को कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्देश दिया है कि वृद्ध व्यक्तियों की स्थिति को देखते हुए चादर, तकिया एवं कंबल आदि नियमित रूप से बदलते रहे। साफ-सफाई का ध्यान रखें तथा यहां पर सफाई कर्मी की संख्या बढ़ाए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनके द्वारा वृद्धावस्था आश्रम का निरीक्षण किया जाएगा, तब तक यहां की व्यवस्था में सुधार किया जाए। इस दौरान तहसीलदार विनय प्रभाकर, नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, लेखपालगण तथा आश्रम के प्रबंधक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

          कलाम द ग्रेट न्यूज। खबरें सबसे पहले।

      kalamthegreat9936@gmail.com

 Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।