बाराबंकी, 10 फरवरी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु एम०डी०ए०/आई0डी0ए0 अभियान दिनांक 10 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक संचालन .....

 " कलाम द ग्रेट न्यूज संवाददाता रीता "

बाराबंकी खबर*010 फरवरी 024

बाराबंकी, 10 फरवरी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु एम०डी०ए०/आई0डी0ए0 अभियान दिनांक 10 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक संचालन .....

बाराबंकी, 10 फरवरी। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु एम०डी०ए०/आई0डी0ए0 अभियान दिनांक 10 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक संचालन किया जाना है। इस अभियान के सफल संचालन एवं जनमानस मे अधिकतम प्रभाव के लिये आज जिला चिकित्सालय (पुरुष), बाराबंकी में श्रीमती राजरानी रावत,  जिला पंचायत अध्यक्षा के कर कमलों द्वारा उद्घाटन कर अभियान का शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा दवा का सेवन किया गया तथा साथ ही डा० डी०के० श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आर०सी०एच०, डा० राजीव सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० संजय बाबू, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री अविनाश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी, द्वारा फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया गया। साथ ही उद्घाटन में उपस्थित जन सामान्य द्वारा भी दवा का सेवन किया गया। 

कार्यक्रम में डा0 राजेश कुशवाहा मुख्य चिकितसा अधीक्षक, जिला पुरूष चिकित्सालय एवं श्रीमती नीलम द्विवेदी, फाईलेरिया नियंत्रण अधिकारी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का लाभ जन सामान्य तक पहुंचाने हेतु जनपद में समस्त राजकीय चिकित्सालयों एवं विद्यालयों में कैम्प का आयोजन कर दवा का सेवन करवाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया है कि इस कार्यक्रम हेतु जनपद मे आच्छादित जनसंख्या-3447168 हेतु 3064 टीम में 6128 ट्रग एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किये गयें जिनके पर्यवेक्षण हेतु 511 पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। अभियान के अन्तर्गत दी जानी वाली दवा एल्वेण्डाजोल 02 वर्ष की आयु से ऊपर, डी०ई०सी० आयुवर्ग के हिसाब से एवं आवरमैक्टिन लम्बाई के हिसाब से दी जानी है। यह भी अवगत कराया गया कि दवा का सेवन खाली पेट नही करना है एवं एक साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गम्भीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों को ये दवा नही खाना है।

        कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

     kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 945388935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image