बस्ती जिले में भानपुर को मिली फायर स्टेशन की सौगात।

*कलम द ग्रेट न्यूज संवाददाता कृष्णकांत*

*बस्ती से बड़ी खबर...* 

बस्ती जिले में भानपुर को मिली फायर स्टेशन की सौगात।

14 करोड़ की लागत से तैयार हुए फायर स्टेशन का हुआ लोकार्पण।

CM योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से किया फायर स्टेशन का लोकार्पण।

14 करोड़ 20 लाख 32 हजार की लागत से भानपुर में हुआ है अत्याधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण।

भानपुर में सांसद हरीश द्विवेदी के प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा नेता नितेश शर्मा और SP गोपाल कृष्ण चौधरी ने फीता काटकर किया लोकार्पण।

सोनहा, गौर, वाल्टरगंज के साथ रूधौली क्षेत्र के 4 सौ 13 गांव के लोगों को मिलेगा फायर स्टेशन का लाभ। 

साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को मिलेगा फायर स्टेशन का लाभ। 4 अप्रैल 2022 से सक्रिय है फायर स्टेशन।

तहसील क्षेत्र के 1 सौ 81 अग्निकांडों में त्वरित रिपांस करने के साथ 16 लोगों का जीवन बचाने में मिली है सफलता। 

उद्घाटन के दौरान ASP ओपी सिंह, SDM आशुतोष त्रिपाठी, CO रूधौली सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, CFO यतींद्र नाथ, अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद कुमार मिश्र, फायर मैन अभिलाष चंद्र पांडेय, राम निवास यादव, भाजपा नेता अनूप शुक्ल, सुधाकर पांडेय नीरज, मंटू दुबे, अनिल मिश्र, राम भारत यादव, राजाराम तिवारी, संतोष पांडेय, राजू मिश्र, भगवंत गुप्ता, आकाश चौधरी, दीपक पांडेय आदि लोग रहे मौजूद।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

  kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*