*जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम द्वारा अमृत सरोवर व किचन शेड का फीता काटकर किया गया उद्घाटन*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

97210 711 75

 *जिला पंचायत अध्यक्ष व डीएम द्वारा अमृत सरोवर व किचन शेड का फीता काटकर किया गया उद्घाटन*

बस्ती 16 फरवरी 2024. जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से विकास खण्ड रूधौली के ग्राम पंचायत मझौवा कला में वित्त आयोग योजनान्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर एवं किचन शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आगनबाड़ी केन्द्र मझौवा कला का निरीक्षण किया तथा वहॉ उपस्थित छात्र-छात्राओं से वार्ता भी किया। उन्होने उपस्थित छात्रों से कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति सजग व अडिग रहें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। 

   उन्होने कहा कि अमृत सरोवर के पास विद्यालय, आगनबाड़ी केन्द्र होने से अत्यन्त मनमोहक दृश्य है। इस गॉव का वातावरण देखने के बाद घर जैसा आनन्द मिल रहा है। इस गॉव के विकास कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को उन्होने बधाई दिया। उन्होने ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत करने को कहा। 

 इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शाहिद अहमद, पीडी राजेश कुमार झा, डीडीओ संजय शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी, तहसीलदार, सतीश चन्द्र गौतम, ग्राम प्रधान द्रोपदी व आम नागरिक उपस्थित रहें।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

  kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image