*नगर पंचायत नगर में विवेकाधीन कोटा का किया गया स्थापना*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071174

*नगर पंचायत नगर में विवेकाधीन कोटा का किया गया स्थापना*

बस्ती 9 फ़रवरी 24.

देश की पहली ऐसी नगर पंचायत बन गई है जहां नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष स्थापित किया गया है।

अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने सरकार से प्रतिमाह मिलने वाले पंद्रह हजार रुपए शिष्टाचार व्यय को दुर्घटना पीड़ितों और जरूरतमंदों के सहायतार्थ खर्च करने का निर्णय लिया है।

नगर पंचायत कार्यालय पर आज इस योजना का उद्घाटन करते हुए नीलम सिंह राना ने बताया कि अब क्षेत्र में दुर्घटना में घायल पीड़ितों तथा असहायों को इस कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी।

 उन्होंने बताया कि बहादुरपुर की प्रमुख रहते हुए उन्होंने ब्लाक प्रमुख विवेकाधीन कोष स्थापित कर गरीबों को लाभान्वित किया था । नीलम सिंह राना ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक नगर में विवेकाधीन कोष का खाता खोल दिया गया है और शिष्टाचार व्यय के धन का चेक सीधे बैंक में जमा होगा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को चेक द्वारा ही अहेतुक सहायता दी जाएगी, इसमें नकद लेनदेन नही होने से पारदर्शिता बनी रहेगी।

पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख चुने जाने के बाद मैने विवेकाधीन की स्थापना कर भारत में एक अनूठा प्रयोग किया था। प्रसन्नता की बात है कि जनहित में नीलम सिंह राना भी इस परम्परा को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने नगर पंचायत नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी से सहयोग की अपील किया। अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।

इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय,विजय जायसवाल, राज कुमार चौधरी,राम सजन यादव, बिंदुलाल, तुलसीराम, अखिलेश यादव,विजय सहनी, दिनेश चौरसिया, बिरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, संजय सोनकर, सत्यराम निषाद, राजेश त्रिपाठी,विजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

      कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image