*अग्निवीरों की भर्ती हेतु पंजीकरण प्रारम्भ - एडीएम*

" कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी पी दुबे "

9721071175

*अग्निवीरों की भर्ती हेतु पंजीकरण  प्रारम्भ - एडीएम*

बस्ती 13 फरवरी 24.

भर्ती कार्यालय अमेठी द्वारा सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गयी।

उक्त जानकरी अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र ने दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने बताया कि 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक इच्छुक युवा वर्ग विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण लिंक www.joinindianarmy.nic.iv/BravoUserLogin.htm  पर कर सकते है। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निःशुल्क एवं कम्पयूटराइज है।

 इस संबंध में अमेठी से आये सहायक भर्ती अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पंजीकरण हेतु आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नम्बर, हाईस्कूूल या समकक्ष अंकपत्र, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, निवास एवं जाति, फोटोग्राफ की स्कैण्ड कापी, हस्ताक्षर की स्कैण्ड कापी, वर्तमान की ई-मेल आईडी आवश्यक है।

 युवा लिंक के माध्यम से वांछित श्रेणी में आवेदन करने से पहले अपने पात्रता मानदंडों की अच्छी तरह से समीक्षा कर लें।

बैठक में सीआरओ संजीव ओझा, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, आशुतोष तिवारी, पीडी राजेश कुमार झा, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, बीएसए अनूप तिवारी, रेखा गुप्ता, गोविन्द कुमार, रतन कुमार, मुकेश कुमार, पूॅजा वर्मा उपस्थित रहें।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image