*नगर पंचायत नगर बाजार को मिला अलग फीडर की सौगात अब मिलेगी 20 घंटे बिजली*

"कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे"

97210 711 75

*नगर पंचायत नगर बाजार को मिला अलग फीडर की सौगात अब  मिलेगी 20 घंटे बिजली*

बस्ती 5 मार्च 24.

नगर पंचायत नगर को स्वतन्त्र फीडर से जोड़ने की प्रक्रिया का आज अध्यक्ष नीलम सिंह राना द्वारा शुभारम्भ कियागया ।

उन्होंने राज कोट तिराहे पर विधिवत पूजन अर्चन कर इसकी शुरुआत किया।

अध्यक्ष राना ने कहा कि लगभग 72 लाख की लागत से बनने वाले अलग विद्युत फीडर द्वारा बिजली सप्लाई से नगर पंचायत को 20 घंटे आपूर्ति हो सकेगी। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी।

 उन्होंने बताया कि महीनों पहले अपने सभासदों के साथ विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से उनके कार्यालय में मिलकर नगर पंचायत की विद्युत सम्बंधी समस्याओं को वार्ड वार अवगत कराया गया था जिसके परिणाम स्वरूप आज कार्य शुरू हो रहा है।

 अधिशाषी अधिकारी  कीर्ति सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में विद्युत विभाग की प्रभावी भूमिका है। शासन की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत नगर लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख समाज सेवी भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर को महानगर की तरह सुविधा सम्पन्न बनाना हम सभी का दायित्व है। नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाकर नागरिक सुविधाएं बढ़ाना विकसित भारत संकल्प की एक कड़ी है।

अध्यक्ष ने इसके पूर्व अमर शाहिद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर  सभासद संजय सोनकर, विजय जायसवाल, राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी,राम सजन यादव, नियाज़ अहमद, बिंदूलाल, तुलसीराम, अखिलेश यादव, विजय सहनी, दिनेश चौरसिया, बिरेंद्र कुमार, यशराज के० के०,संदीप कुमार, सत्यराम निषाद, देवेश धर द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, भाजपा नेता डा अनिल श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, राकेश पाण्डेय, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, देवेश धर द्विवेदी, दिलीप शर्मा, शतीश मिश्रा,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image