*पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह उर्फ मम्मू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन किया*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी. दुबे*

97210 71175

 *पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिल देव सिंह उर्फ मम्मू ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन किया*

बस्ती 17 मार्च 24.

 पूर्व जिला पंचायत सदस्य कपिलदेव सिंह मम्मू ने आज सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय ने क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित एक भव्य समारोह में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।  कपिलदेब सिंह बहादुरपुर विकास खण्ड से दो बार जिला पंचायत सदस्य और दो बार क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं तथा वर्तमान में राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश सचिव हैं। दो दशक तक समाजवादी पार्टी महादेवा विधानसभा के महासचित्व रहें कपिलदेव का युवाओं में मजबूत पैठ है। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी में सम्मिलित होकर गौरव की अनुभूति हो रही है। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता की हैसियत से पूरे मनोयोग से काम करूंगा। आज सुबह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह के सिविल लाइंस स्थित शहरी निवास जय शक्ति आश्रम से सैकड़ों चार पहिया वाहनों के लम्बे काफिले से समर्थकों का हुजूम गोरखपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से पिपरा गौतम इन्टर कालेज के अध्यक्ष विनेंद्र सिंह पप्पू, तेज बहादुर चौधरी प्रधान अकारी, रणजीत सिंह पल्लू प्रधान नारायनपुर, रिजवान अहमद प्रधान सरैया खुर्द, राघवराम यादव प्रधान कम्हारिया, शैलेन्द्र चौधरी प्रधान रखौना,रवि प्रताप सिंह मंटू प्रधान बभनियाव,राजवन्त यादव, महेन्द्र राजभर, पप्पू उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर सिंह,संजय सिंह, रतन सिंह,संतोष सिंह, अधिवक्ता नरेन्द्र पांडेय, पूर्व प्रधान श्याम नाथ सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम जनक सिंह, पंकज सिंह, बेचन सिंह, विजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, मिंदर सिंह,अलाउद्दीन उर्फ भोलू, कमलेश चौधरी, राम चंद्र चौधरी,मुन्ना यादव, कैलाश मिश्रा, गया नाथ यादव,अंबरीश मिश्रा, प्रदीप यादव, श्रीकांत निषाद, मिथुन निषाद, नागेंद्र चौरसिया, दीनानाथ यादव, अनूप उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले। kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image