*साइबर पुलिस द्वारा ट्रेडिंग के नाम पर प्रलोभन देकर लाखों रूपये का फ्राड करने वाला शातिर गिरफ्तार*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे*

97210 711 75

*साइबर पुलिस द्वारा ट्रेडिंग के नाम पर  प्रलोभन देकर लाखों रूपये का फ्राड करने वाला शातिर  गिरफ्तार* 

 बस्ती 18 मार्च 24.

 साइबर अपराधो के अनावरण के क्रम में  विशेष पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम लखनऊ. सुभाष चन्द्र  के आदेश के क्रम में साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन के क्रम मे पुलिस महानिरीक्षक बस्ती  आर.के.भारद्वाज के पर्यवेक्षण व श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती  श्री गोपाल कृष्ण चौधरी  व पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम राजेश कुमार यादव के मार्गदर्शन व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती ओ.पी.सिंह व  क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक  विकास यादव साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बस्ती टीम द्वारा उपरोक्त ट्रेडिंग के नाम ज्यादा रूपयो का प्रलोभन देकर वादी मुकदमा मोहित पाण्डेय अस्थाई निवासी गाँधीनगर थाना क्षेत्र कोतवाली बस्ती जनपद बस्ती से कुल 27.75 लाख रूपये का फ्राड करने के सम्बन्ध में साइबर क्राइम पुलिस थाना बस्ती पर पंजीकृत मुकदमा संख्या07/2024 धारा 419/420/467/468/471 आईपीसी 66सी आई.टी. एक्ट का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त  को महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिले के मुलुन्द पश्चिमी से  16 मार्च24 को गिरफ्तार करने में  साइबर क्राइम पुलिस बस्ती  ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी। 

अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि मोहित पाण्डेय से याहू चैट के माध्यम से बात चीत किया, जो काफी पैसे वाले लग रहे थे जिनको विश्वास में लेकर ट्रेडिंग से रूपये कमाने का प्रलोभन देकर उनका ट्रेडिंग एकाउण्ट बनाया और बताया कि आप अपने ट्रेडिंग एकाउण्ट में रूपये भेजो और ट्रेडिंग एकाउण्ट का आईडी. पासवर्ड लेकर एक्सेस मेरे द्वारा ले लिया, वादी द्वारा अपने उक्त एकाउण्ट में 27 लाख रूपये ट्रान्सफर करा लिया उसके बाद पैसा देने से मना कर दिया और फोन उठाना बन्द कर दिया। इस प्रकार अपनी गलती स्वीकार कर रहा है।

अभियुक्त मनीष बच्चूलाल राठौड़ पुत्र बच्चूलाल राठौड़ निवासी 104 ए लक्ष्मी रेसीडेन्सी बाग्ला स्टेट ठाणे तथा वर्तमान पता बिल्डिंग नं0 02 बी बिंग नीलकण्ठ नगर बीपीएस क्रास रोड मुलुन्ड पश्चिमी थाना मुलुन्ड पश्चिमी ठाणे महाराष्ट्र के पास से 

25 लाख रूपये बरामद(वादी के खाते में वापस), एण्ड्रायड मोबाइल फ़ोन  01 अदद (घटना में प्रयुक्त उपकरण)

,लैपटाप- 1 अदद डेल कम्पनी

,चेक  बुक - 36 अदद बरामद हुये |

प्रभारी निरीक्षक  विकास यादव साइबर क्राइम पुलिस थाना, उप निरीक्षक  अवधेश कुमार वर्मा,हरेन्द्र चौहान  तथा हेड कांस्टेबल कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल शामिल रहे

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image