*डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के संग की बैठक*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी. दुबे*

97210 711 75

 *डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के संग की बैठक*

 👉मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने तथा सही करने के लिए 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं-डी यम 

बस्ती 17 मार्च 2024.

 आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने, नाम, फोटो, पता की अशुद्धि सही करने के लिए 28 अप्रैल को शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

उक्त जानकारी जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया है।

 लोकसभा निर्वाचन की तिथि निर्धारित होने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आश्वस्त किया कि राजनीतिक दलों को दी गई अंतिम मतदाता सूची एवं मतदान के लिए बूथ पर दी गई मतदाता सूची एक होगी। इसमें किसी प्रकार का अंतर नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर नाम जोड़े जाने के बाद भी मतदाता सूची दी जाएगी।

 उन्होंने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा होने के बाद आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों की अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी से प्राप्त करें। अनुमति के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अनुमति के लिए संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन भी प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। मतदेय स्थल को जाने वाले रास्ते, रूट प्लान,  क्रिटिकल एवं बरनरेबल बूथ तथा किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़कर प्रचार-प्रसार करने वाले अधिकारी कर्मचारी के बारे में समय से सूचना प्रदान करें। उन्होंने आसश्वस्त किया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझाव पर कर्मचारियों की प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 17 सी फार्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

   पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दिया। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना 29 अप्रैल को जारी होगी और इसी के साथ नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 म‌ई है। नामांकन की जांच 7 मई, नाम वापसी 9 मई, तथा मतदान 25 मई को होगा। मतगणना 4 जून को संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर- 05542-247132 है। प्रचार हेतु तैयार किए गए वीडियो, सोशल मीडिया सामग्री का सत्यापन कराना होगा, अनुमति मिलने के बाद ही इसे संचालित कर सकते हैं।

    बैठक में  सीआरओ संजीव ओझा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, विनोद पांडेय, आशुतोष तिवारी,  सत्येंद्र कुमार सिंह, विधायक महेंद्र नाथ यादव  तथा राजनीतिक दल के ज्ञानेंद्र पांडेय, राम सुभाष वर्मा, के. के. तिवारी, जय हिंद गौतम, राजमणि पटेल एवं राजेश राम उपस्थित रहे।

   कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले। kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935 , कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image