थाना खमरिया पुलिस द्वारा, सोशल मीडिया पर लाइसेन्सी शस्त्र लहराने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*

थाना खमरिया पुलिस द्वारा, सोशल मीडिया पर लाइसेन्सी शस्त्र लहराने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03.04.2024 को थाना खमरिया पुलिस द्वारा अभियुक्त आयुष शुक्ला की शस्त्र के साथ वायरल वीडियो की जांच के दौरान अनुज्ञापी कृपाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह नि0 ग्राम परवनसिंह का पुरवा मजरा ओयल थाना खीरी जनपद खीरी का लाइसेन्सी शस्त्र डी बी बी एल 12 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस को अभियुक्त आयुष शुक्ला पुत्र मनोज शुक्ला निवासी खमरिया पण्डित थाना खमरिया जनपद खीरी द्वारा धारण कर कस्बा खमरिया मे रौब बनाने की सूचना पर थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त आयुष को उक्त लाइसेन्सी शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामद लाइसेन्स शस्त्र अनुज्ञापित पाये जाने पर अनुज्ञापन की शर्तो का उल्लंघन करने पर अनुज्ञापी कृपाल सिंह एवं अभियुक्त आयुष शुक्ला के विरूद्ध सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार शुदा अभियुक्त आयुष शुक्ला के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।  

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 132/2024 धारा 25/27/30 आयुध अधिनियम थाना खमरिया जनपद खीरी । 

बनाम – 1.आयुष शुक्ला पुत्र मनोज शुक्ला  निवासी खमरिया पण्डित थाना खमरिया जनपद खीरी

           2.कृपाल सिंह पुत्र अर्जुन सिंह नि0 ग्राम परवनसिंह का पुरवा मजरा ओयल थाना खीरी जनपद खीरी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

आयुष शुक्ला पुत्र मनोज शुक्ला  निवासी खमरिया पण्डित थाना खमरिया जनपद खीरी

बरामदगी 

एक अदद बन्दूक (फैक्टरी मेड/ लाइसेन्सी) 12 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 

1. उ0नि0 सुनील बाबू अवस्थी थाना खमरिया जनपद खीरी

2. हे0का0 अरूण कुमार कुशवाहा थाना खमरिया जनपद खीरी 

    3. का0 अमित कुमार थाना खमरिया जनपद खीरी

4. का0 जय कुमार थाना खमरिया जनपद खीरी।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image