डीएम, एसपी ने किया तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ राम पाल मौर्य*

ज़िला सूचना कार्यालय, बाराबंकी*

—————————————

डीएम, एसपी ने किया तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण*

—————————————

बाराबंकी, 9 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्येंद्र कुमार ने आज शाम पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह के साथ तहसील राम सनेहीघाट क्षेत्र के विकास खण्ड बनीकोडर के अंतर्गत लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत  271 रुदौली(आंशिक) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 43 कम्पोजिट स्कूल अमहिया के मतदेय स्थल 78 कक्ष संख्या 1 व मतदेय स्थल 79  कक्ष संख्या 2 के बूथों का निरीक्षण कर लेखपाल और बीएलओ से जानकारी ली।

 साथ ही ग्रामीणों से भी बातचीत की एवं अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इसके अलावा तहसील रामसनेही घाट क्षेत्र के ही विधानसभा रुदौली(आंशिक) अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरवन टिक्ठा के मतदेय स्थल 92 कक्ष संख्या 1 व मतदेय स्थल 93 कक्ष संख्या 2 का निरीक्षण किया। 

जिला मजिस्ट्रेट श्री सत्येंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों से बूथ सम्बन्धी जानकारी ली और सम्बंधित को स्कूल के लिये जरूरी फर्नीचर आदि क्रय कर मतदान केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राम सनेही घाट, श्री राम आसरे वर्मा,  बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्र एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

—————

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number - 9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image