*थाना महरौनी पुलिस, SOG व सर्विलांस व साइबर थाने की संयुक्त टीम द्वारा स्वयं का अपहरण कर 06 लाख रूपये की फिरौती मांगने , फिरौती न मिलने पर अपहर्त की हत्या कर देने की झूठी सूचना देने वाली घटना का 36 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*

*प्रेस नोट*

दिनांक-07.04.2024

*थाना महरौनी पुलिस, SOG व सर्विलांस व साइबर थाने की संयुक्त टीम द्वारा  स्वयं का अपहरण कर 06 लाख रूपये की फिरौती मांगने , फिरौती न मिलने पर अपहर्त की हत्या कर देने की झूठी सूचना देने वाली घटना का 36 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*  श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर एवं श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी, परिक्षेत्र झांसी के निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण थाना महरौनी पुलिस द्वारा स्वयं का अपहरण कर 06 लाख रूपये की फिरौती मांगने तथा फिरौती न मिलने पर हत्या कर देने की झूठी सूचना देने वाले 1.मनोज कुमार पुत्र बृन्दावन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हैडी थाना महरौनी जिला ललितपुर, 2.अखलेश जोशी पुत्र कैलाश जोशी उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हैडी थाना महरौनी जिला ललितपुर, 3.बलवान लोधी पुत्र रतन सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम लरगन थाना महरौनी जिला ललितपुर को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 07.04.2024 को समय 11.15 बजे खिरिया वाले पुल के पास खेत पर बहद ग्राम कुम्हैडी थाना महरौनी से गिरफ्तार कर मु.अ.सं.-78/2024 धारा- 116 IPC सपठित धारा 364, 387, 417 IPC में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । 

*घटना का विवरण-*  वादिया (अपहृत की माँ) द्वारा दिनांक दिनांक 04.04.2024 को अपने बेटे के नही मिलने की सूचना के सम्बन्ध में थाने पर सूचना दी गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाने पर गुमशुदगी दर्ज की गयी थी पुनः अपहर्त की मां द्वारा व्हाट्सएप पर अज्ञात व्यक्तियों  द्वारा अपहरण व हत्या किये जाने के सम्बन्ध में मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजे गये हैं की सूचना थाना महरौनी पर प्रार्थना सूचना दी गयी थी ।  

सूचना के आधार पर थाना महरौनी में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । 

 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया अभियुक्त की बरमदगी हेतु क्षेत्राधिकारी महरौनी के पर्यवेक्षण में चार टीमे एसओजी, साइबर, सर्विलांस व थाना स्तर से गठित की गयी है । अपहर्त के मोबाइल का सर्विलांस के माध्यम से विश्लेशण किया गया । सर्विलांस से प्राप्त साक्ष्यों व वादिया व परिवारीजनो से घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो के द्वारा घटना के सम्बन्ध में जो बातें बतायी गयी है ,उसमें  भिन्नता पायी गयी थी । किन्तु फिर भी घटना की गम्भीरता को देखते हुये मुकदमा उपरोक्त की विवेचना करते हुए गहनता से जाँच की गयी तो गठित टीम द्वारा अभियुक्त मनोज को स्वयं के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया ।

 *पूछतांछ का विवरण-* अभियुक्त मनोज द्वारा पूछताछ में बताया कि साहब मे ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी हूँ । सट्टा के दौरान लगभग 6 लाख रूपये की धनराशि हार गया था । जिससे मेरे ऊपर कर्जा हो गया था । मुझे कर्जा न लोटाना पडे तो मैने फिरौती मांगने व स्वयं की हत्या की साजिश अपने दोस्त अखिलेश व बलवान के साथ रची थी ।  दिनांक 03.04.2024 को मै अपनी बहन पार्वती निरंजन पति पुष्पेन्द्र निरंजन निवासी ग्राम सतरवास थाना कोतवाली ललितपुर के यहाँ पर गया था जहाँ पर मैने अपने जीजा पुष्पेन्द्र का रियल मी का फोन, अपने OPPO फोन से बदल लिया था और अपनी सिम भी बदल ली थी । शाम करीब 04 बजे मै अपने घर से निकला और अपने दोस्त अखलेश जोशी पुत्र कैलाश जोशी नि. ग्राम कुम्हैडी के परचून के डब्बे पर आया जहाँ पर बलवान लोधी पुत्र रतन सिंह लोधी नि. ग्राम लरगन थाना महरौनी जिला ललितपुर पूर्व से मौजूद था । वहीँ पर हम तीनो ने मिलकर यह योजना बनायी थी कि हम लोग मेरा झूठा अपहरण कर हत्या की धमकी देकर मेरे पिता बिन्द्रावन से 6 लाख रू. की माँग करेगे जिसके बाद उसमे से अखिलेश जोशी को 50 हजार रुपये दें देंगे और बलवान के एक लाख बीस हजार रुपये बापस कर देगे और बचे पैसो से अपना और भी कर्जा चुका देंगे इस प्लान के तहत मै अपने ही गाँव की एक हार्ड वेयर की दुकान से 300 ग्राम रस्सी लेकर अपने गाँव के मित्र अखलेश जोशी पुत्र कैलाश जोशी के परचूनी डब्बे पर आया और अखलेश व वलवान को साथ लेकर खिरिया वाली नदी के पास पहुंचे और वहाँ जाकर एक खेत के पास झाडियो के पास उसी रस्सी से अखलेश से अपने हाथ पैर बंधवाकर जमीन पर लेट गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा  और अखलेश मुझे गालियां देते हुये  मेरे ही फोन से वीडियो बना लिया । इसके बाद हम दोनो लोग अखलेश के डिब्बे पर वापस आ गये । अखलेश को उसकी दुकान पर छोडकर मै गाँव मे ही घूमता फिरता रहा फिर लौटकर अखलेश की दुकान पर आकर स्वयं की गाडी को खराब बोलकर कल ले जाऊंगा और वहां से चला आया । इसके बाद फिर 08 बजे के आस पास मैने अपने घर पर अपनी पत्नी साधना को धमकी भरे मैसेज भेजे और स्वंय द्वारा बनाया गया हाथ , पैर रस्सी से बंधे हुए वाला वीडियो को भी भेजा और वही पर पास में खेत पर सो गया था । मैने अपना फोन लगातर स्विच आफ रख रखा था ताकि कोई मुझे पकड़ न ले  । लेकिन आप लोगो ने कई दिनों से बनी साजिश का पर्दाफाश करते हुए मुझे पकड़ लिया साहब मुझसे गलती हो गयी मुझे मांफ कर दीजीये ।

 उक्त प्रकरण में साक्ष्यो के आधार व पूछतांछ के दौरान संज्ञान में आया है कि अपहर्त मनोज उपरोक्त द्वारा जो झूठी सूचना अपहरण व हत्या के सम्बन्ध में दी गयी थी उसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जो उस पर 6 लाख रूपये की धनराशि का कर्जा था उसको चुकाना न पड़े ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-* 

1.मनोज कुमार पुत्र बृन्दावन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हैडी थाना महरौनी जिला ललितपुर ,

 2.अखलेश जोशी पुत्र कैलाश जोशी उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम कुम्हैडी थाना महरौनी जिला ललितपुर, 

 3.बलवान लोधी पुत्र रतन सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम लरगन थाना महरौनी जिला ललितपुर, 

*बरामदगी का विवरण-*

तीन अदद मोबाइल फोन व एक अदद रस्सी

*अभि0गण का आपराधिक इतिहास –*     

अभि0 मनोज का आपराधिक इतिहास-

1.मु.अ.सं. 78/24 धारा 116 IPC सपठित 364, 387, 417 IPC थाना महरौनी, 

अभि. अखलेश का आपराधिक इतिहास-

1.मु.अ.सं. 78/24 धारा 116 IPC सपठित 364, 387, 417 IPC थाना महरौनी

अभि. बलवान का आपराधिक इतिहास-

1. मु.अ.सं. 78/24 धारा 116 IPC सपठित 364, 387, 417 IPC थाना महरौनी

2.मु.अ.सं.-566/2011 धारा 13 जी. एक्ट. थाना महरौनी ,

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक रमेशचन्द्र मिश्र थाना महरौनी ।                                        1.हे0कां0 शिववीर सिंह (SOG टीम)       

2.उ.नि. पंकज माथुर चौकी प्रभारी कुम्हैडी थाना महरौनी ।                             2. हे0कां0 स्वेदश  

3.उ.नि. आलोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी ।                            3. हे0कां0 योगेन्द्र सिंह

4.उ.नि. अंकित कौशिक चौकी प्रभारी खितवास थाना महरौनी ।                     4. हे0कां0 शीलेन्द्र सिंह

5.हे.का. सन्नी यादव थाना महरौनी ।                                                        5. कां0 भानूप्रताप सिंह

6.हे.का. जायिद अली थाना महरौनी  ।                                                      6. हे0कां0 दीपक दुबे

7.का. सूरज थाना महरौनी ।                                                                    1. हे0कां0 जिनेन्द्र सिंह (सर्विलांस टीम)

8.का. दयानंद थाना महरौनी ।                                                                  2. हे0कां0 प्रशान्त कुमार

3.का. रोहित कुमार सर्विलासं टीम

4.मो- आमिर 

5.निरीक्षक मुनेश भारती प्रभारी साइबर थाना

6.निरीक्षक सावेज साइबर थाना ललितपुर

7.उ0नि0 गौतम पुनिया साइबर थाना

8.कां0 पवन साइबर थाना।

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*