*एफसीआई गोदाम के गार्ड के हरकत से साथी गार्ड के लड़के को लगी गोली*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी. दुबे *

97210 711 75 

 *एफसीआई गोदाम के गार्ड के हरकत से साथी गार्ड के लड़के को लगी गोली*

 बस्ती 12 मई 24.

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन एफ सीआई गोदाम में गार्ड की नौकरी कर रहे रामायण तिवारी के बंदूक से साथी गार्ड  विजय कुमार दुबे के  पुत्र अनुराग दुबे को बंदूक से गोली लग गयी ।

 गोली अनुराग दुबे के दाहिने बाह एवं पीठ में लगा।

  मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अनुराग दुबे को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पक्षों द्वारा अभी तक किसी ने थाने पर प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।

 लोगों के अनुसार विजय कुमार दुबे पुत्र स्वर्गीय लालजी दुबे  निवासी लखनहट थाना नगर बस्ती एफसीआई गोदाम में गार्ड की नौकरी करते हैं देर रात्रि अपने ड्यूटी पर जा रहे थे कि रेलवे स्टेशन के करीब इनका एक ठेले वाले से टक्कर हो गया जिसकी वजह से इन्हें चोट आई जिन्हें जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के लिए ले जाया गया। 

पिता को चोट लगने की सूचना मिलते ही पुत्र अनुराग दुबे जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने विजय कुमार दुबे का इलाज करने के बाद घर जाने के लिए छोड़ दिया।

 अनुराग दुबे अपने पिता का मोबाइल और मोटरसाइकिल लेने के लिए मध्य रात्रि एफसीआई गोदाम पर पहुंचे जहां पर गेट बंद था। 

गेट पर तैनात रामायण तिवारी निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली बस्ती ने कहा की विजय कुमार दुबे के आने के बाद ही मोटरसाइकिल व मोबाइल मिल पाएगी उसके बाद दोनों में विवाद गाली गलौज शुरू हुआ और गार्ड रामायण तिवारी के बंदूक से गोली चल गई  जो अनुराग दुबे के बांह वा पीठ पर लगा । अनुराग दुबे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है।

 इस मामले में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी किसी भी तरफ से कोई सूचना उनको नहीं दी गई है।

 वहीं सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष में आपसी सुलह समझौते  पर बात चल रही है।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
*कानून एवं व्यवस्था के सुदृढ़करण दृष्टिगत एएसपी का निरीक्षण जारी*
Image