*50 लाख से अधिक की परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया समीक्षा*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी. दुबे*

97210 711 75 

 *50 लाख से अधिक की परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया समीक्षा*

बस्ती 20 जून 2024.

 50 लाख से अधिक लागत की पूर्ण व अपूर्ण परियोजनाओं की जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा किया। 

उन्होने समीक्षा में पाया कि कई परियोजनाओं में फंड उपलब्ध होने के बाद भी समय से जारी नही किया गया है। उन्होने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अभियन्ताओं,प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि तत्काल फंड रीलिज करायें तथा परियोजनाओं को अतिशीघ्र पूर्ण करायें।

उन्होने कलेक्ट्रेट भवन की बिल्डिंग व अग्निशमन केन्द्र को यथाशीघ्र हैण्डओबर कराये जाने का निर्देश दिया। चंगेरवॉ में निर्माणाधीन भवन में कनेक्शन हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत तथा 100 बेड हास्पिटल हर्रैया में लिफ्ट की व्यवस्था हेतु सीएण्डडीएस अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होने निर्माणाधीन पशुचिकित्सालयों के कार्य में धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जॉच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश परियोजना निदेशक को दिया है।

उन्होने राजकीय निर्माण निगम, जिला पर्यटन एंव विकास, लोकनिर्माण, राज्य सेतु निगम, जिला पंचायत, राज्य निर्माण एवं श्रम विकास(सहकारी), सिंचाई विभाग की परियोजनाओं पर गहनता से समीक्षा किया। 

बैठक में सीएमओ डा. आर.एस. दुबे, डीआईओएस जगदीश शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी केशवलाल, विद्युत के मनोज सिंह व ज्ञान प्रकाश, सिंचाई के राकेश कुमार गौतम, अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण सिंह, डीएसटीओ ईशा शर्मा, एडीएसटीओ विनोद कुमार वर्मा सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
300 करोड़ का घर जलकर राख!
Image