*बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी कर ली जाए- जिलाधिकारी*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे*

97210 711 75 

 *बाढ़ से बचाव की तैयारी पूरी कर ली जाए- जिलाधिकारी*

बस्ती 10 जून 2024.

 बाढ़ से प्रभावित होने वाले जनपद के 105 गॉव की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने निर्देशित किया हैं। 

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के समय सतर्क निगाह रखें। बाढ़ प्रभावित गॉव के अवर अभियन्ता, बाढ़ सुरक्षा समितियों, बाढ़ नियंत्रण कक्ष, बाढ़ चौकी से संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ उप जिलाधिकारी सदर, हर्रैया एवं अधिशासी अभियन्ता बाढ़ को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह के भीतर बैठक,मीटिंग कर लें, जिससे बाढ से संबंधित समस्त व्यवस्थाए समय पर पूर्ण किया जा सकें। 

उन्होने कहा कि बाढ़ क्षेत्र से प्रभावित होने वाले सेल्टर होम को अलग शिफ्ट किया जाय तथा राशन की व्यवस्था कर ली जाय। इसके साथ ही गॉव में नाव व गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाय। 

अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 05542-205228 एवं मोबाइल नं0-9473657098 है, जो 15 जून से बाढ़ अवधि तक सक्रिय रहेंगा। 

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक, हर्रैया विनोद पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी भानुभाष्कर, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार त्रिपाठी तथा विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

   कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में-*
Image
*गबन के 29 लाख रूपये वसूलने के लिए तीन प्रधान और सचिव को डीएम ने जारी किया नोटिस*
Image
थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-73/2024 धारा 304, 323, 504 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर मा0 न्याया0 भेजा गया-
Image
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बाढ़ आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु कन्नौज पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा गंगा तट मेंहदीघाट पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।ं
Image
कलयुगी पुत्र ही निकला पिता का कातिल*
Image