*कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*
दिनांक 15.06.2024, संपूर्ण समाधान दिवस
जनपद गोण्डा।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कर्नलगंज में जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया-
आज दिनांक 15.06.2024
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में कर्नलगंज तहसील गोण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारीगणों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारीगणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत द्वारा तहसील मनकापुर पर जनता की जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
*इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी कर्नलगंज, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज, तहसीरदार सदर, प्र0नि0 को0 कर्नलगंज आदि सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*