ब्यूरो विनोद सोनकर*
थाना पढुआ पुलिस द्वारा, 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर अभियुक्त मकसूद पुत्र अब्बास खाँ को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 29.07.2024 को थाना पढुआ पुलिस द्वारा 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद करके अभियुक्त मकसूद पुत्र अब्बास खाँ नि0 पठाननपुरवा थाना पढुआ खीरी को बड़ा साइफन पुल बहद ग्राम दुलहीपुरवा से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 287/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
मकसूद पुत्र अब्बास खाँ नि0 पठाननपुरवा थाना पढुआ जनपद खीरी
बरामदगी –
01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी पढुआ थाना पढुआ जनपद खीरी
2.हे0का0 मो0अली थाना पढुआ खीरी
3.का0 योगेन्द्र कुमार थाना पढुआ खीरी।
कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*