‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जन जागरुकता चौपाल का आयोजन; तीन नए आपराधिक कानून,2023 व शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किया गया *

*कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*

‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जन जागरुकता चौपाल का आयोजन; तीन नए आपराधिक कानून,2023 व शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक किया गया*  

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी के विभिन्न थानों के पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत जन जागरुकता चौपाल का आयोजन किया गया। 

इसी क्रम में आज दिनांक 11.07.2024 को महिला थाना, थाना मैगलगंज, थाना शारदानगर, थाना फूलबेहड़, थाना खीरी, थाना मितौली, थाना मैलानी, थाना मोहम्मदी, थाना चंदनचौकी के पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव, कस्बों एवं सार्वजनिक स्थानों, मिशन शक्ति कक्ष पर बालिकाओं/महिलाओं की गोष्ठी करके उच्चाधिकारियों के नम्बर व नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही दिनांक 01.07.2024 से लागू तीन नए आपराधिक कानून, 2023 के बारे में जानकारी दी गयी। जन चौपाल में आमजनमानस को अवगत कराया गया कि 03 नए आपराधिक कानून औपनिवेशिक युग के कानूनों से एक महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है जो सामाजिक गतिशीलता को प्रदर्शित करता है। नए कानून दण्ड आधारित न होकर न्याय आधारित है।

   कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*अनियमितताओ एवं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित*
Image
थाना मितौली पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को चोरी किए गए 10,000 रु0 बरामद किया गया गिरफ्तार*
Image
युवक ने गोमती नदी में लगे छलांग, हुईं मौत, घर मचा कोहराम*
Image
*परिवहन विभाग द्वारा नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई, बिना फिटनेस, ओवरलोड़, बकाया टैक्स मिलने पर 4 वाहनो को सीज, अन्य के किए गए चालान*
Image
*"ऑपरेशन साथ-साथ" के तहत टूटते परिवारों को जोड़ा गया*
Image