*कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*
जनपद कन्नौज *दिनाँक-20.07.2024
एक पेड़ माँ के नाम ''अभियान व पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024 के अन्तर्गत पुलिस लाइन कन्नौज में वृक्षारोपण किया गया।
शासन द्वारा *"एक पेड़ माँ के नाम"* व पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ अभियान- 2024 के दृष्टिगत वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस लाइन कन्नौज में पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संसार सिंह,क्षेत्राधिकार सदर कमलेश कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन कन्नौज एवं स्थानीय बच्चों ने पुलिस लाइन कन्नौज में वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने हेतु फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का वृक्षारोपण अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आंनद के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकी में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बड़ी संख्या में फलदार व छायादार आदि पौधों का रोपण कर वृक्षारोपण अभियान में अपना योगदान किया जा रहा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने जनपद वासियों से भी अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील की।
कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*