थाना छपिया पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामदः-

*कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*

दिनांक-13.07.2024

थाना छपिया पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामदः-

गोण्डा। 

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-192/24, धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ पुत्र रामनाथ प्रजापति नि0 सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा को बभनान रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 12.06.2024 की सुबह थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम सिसई रानीपुर निवासी बजरंगी पुत्र रामनाथ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि उनकी पत्नी को उनके बड़े भाई राम अवतार द्वारा कुल्हाड़ी से गले पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया था। मृतका के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। फील्ड यूनिट/डाॅग स्क्वायड टीम को घटना स्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी थी। मृतका के पति बजरंगी पुत्र रामनाथ प्रजापति नि0 ग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष छपिया को अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। आज दिनांक 13.07.2024 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना कारित करने वाले हत्याभियुक्त रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ को 24 घण्टे के अन्दर बभनान रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

पूछताछ का विवरण-

अभियुक्त से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त सन 2003 में हत्या के मुकदमें में जेल गया था तथा सन 2019 में जेल से छूट कर आया था। अभियुक्त का कहना है की जब अभियुक्त जेल में था तब उसके भाई बजरंगी द्वारा अभियुक्त के घर/जमीन पर कब्जा कर लिया गया था । अभियुक्त द्वारा बताया गया की अपने घर/जमीन को मांगने पर उसकी छोटे भाई की पत्नी के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा हुआ करता था । इसी बात से झुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा दिनांक 12.07.2024 की सुबह लगभग 5ः00 बजे योजनाबद्ध तरीके से शौच जाते समय अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से गले पर प्रहार करके हत्या कर दी गयी थी।

गिरफ्तार अभियुक्त-

01. रामऔतार उर्फ खुड़बुड़ पुत्र रामनाथ प्रजापति नि0 सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-192/24, धारा 103(1) बीएनएस थाना छपिया जनपद गोण्डा। 

बरामदगी-

01. घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल)

गिरफ्तार कर्ता टीम-

01. थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय थाना छपिया जनपद गोण्डा।

02. उ0नि0 सुरेश यादव।

03. उ0नि0 घनश्याम वर्मा।

04. हे0का0 दिलीप कुमार।

05. हे0का0 पुनीत वर्मा।

06. हे0का0 महेन्द्र पासवान।

07. का0 मृदुल सनाढ़य।

   कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*अनियमितताओ एवं लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 16 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित*
Image
थाना मितौली पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को चोरी किए गए 10,000 रु0 बरामद किया गया गिरफ्तार*
Image
युवक ने गोमती नदी में लगे छलांग, हुईं मौत, घर मचा कोहराम*
Image
*परिवहन विभाग द्वारा नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई, बिना फिटनेस, ओवरलोड़, बकाया टैक्स मिलने पर 4 वाहनो को सीज, अन्य के किए गए चालान*
Image
*"ऑपरेशन साथ-साथ" के तहत टूटते परिवारों को जोड़ा गया*
Image