*कलाम द ग्रेट न्यूज क्राइम ब्यूरो विनोद सोनकर*
‘मिशन शक्ति’ अभियान 4.0 के अन्तर्गत कम्यूनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी( महिला बीट एवं महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर संचालित किये गए आउरीट प्रोग्राम;
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी द्वारा कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ‘नवभारत पब्लिक स्कूल’ में छात्र/छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में किया जागरुक*
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26.07.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद खीरी पुलिस द्वारा कार्यशाला/चौपालों/विद्यालयों मे जाकर बालिकाओं/महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच तथा उनके अधिकारों व महिला सम्बन्धी अपराध से बचाव हेतु उपायों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 112/1090/102/108/1098 आदि से अवगत कराया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के सबन्ध में भी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा द्वारा कोतवाली सदर की चौकी महेवागंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित ‘नवभारत पब्लिक स्कूल’ में छात्र/छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।
kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*