*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी. दुबे*
97210 711 75
*एएसपी का कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस थानों का औचक निरीक्षण जारी*
बस्ती 26 जुलाई 24.
अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु तथा पुलिस थानों पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार एक्टिव रखने हेतु थानों का लगातार औचक निरीक्षण जारी है।
उसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा दोपहर में थाना पुरानी बस्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय, सी सी टी एन, बैरक, कारागार , भोजनालय तथा परिसर का निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कागजों तथा रजिस्टरों के रखरखाव का निरीक्षण कर उनके उचित रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात वहां उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को सावन महीने तथा कावड़ यात्रा को देखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया।
कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।kalamthegreat9936@gmail.com
Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क।
सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*