*हरदोई: हाईटेंशन लाईन की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन कावंडिया झुलसे*

*ब्यूरो विनोद सोनकर*

*हरदोई: हाईटेंशन लाईन की चपेट मेंआने से करीब आधा दर्जन कावंडिया झुलसे*

कछौना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम खजोहना से कांवरियों का एक जत्था शाम को जलाभिषेक के लिए मेहंदी घाट के लिए पूरे उत्साह के साथ रवाना हुआ। इसी दौरान मल्लावां से गौसगंज मार्ग पर खजोहना तिराहे पर पिकअप डाला में लगे डीजे साउंड सिस्टम के एक लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें पिकअप में बैठे लगभग आधा दर्जन कांवरिये चपेट में आकर झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावन माह में भक्त शाम के समय गंगा तट पर जाकर वहां से गंगाजल लाकर शिव मंदिर में चढ़ाने का सिलसिला जारी है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी भागीदारी कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार शाम कांवरियों का एक जत्था गंगा तट मेहंदी घाट जनपद कन्नौज के लिए रवाना हुआ। जिसमें पिकअप डाला पर सवार लगभग आधा दर्जन कांवरिया बिजली लाइन की संपर्क में पिकअप डाला पर रखे साउंड सिस्टम का पाइप आने से झुलसकर घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल है।

इस अचानक घटना से त्राहिमाम मच गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस, विवेक, पिंटू, अर्जुन का पुत्र सहित सात लोग गंभीर रूप से चपेट में आकर झुलस गए हैं। इस घटना से पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक क्षेत्राधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुई।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*