*पत्रकार का संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे से लटकता मिला था शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।*

*कलाम द ग्रेट न्यूज रिपोर्टर रीता देवी*

 *पत्रकार का संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे से लटकता मिला था शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।*

*टिकैतनगर/बाराबंकी*ं

टिकैतनगर थाना क्षेत्र मे सोनिक पुर निवासी पत्रकार अजय कुमार चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों मे हुई मौत से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया है।पत्रकार अजय चौधरी के परिजनों ने आज देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गाँव पहुंचने पर अंतिम संस्कार के बाद कोतवाली टिकैतनगर पहुँच कर हत्या की आशंका जताई Back। मृतक पत्रकार के पिता बरसाती लाल ने तहरीर मे बताया कि बीती रात अजय कुमार चौधरी रात्रि करीब 10:बजे घर से बाहर जाते वक्त यह बोलकर गया था कि अभी वह कुछ समय बाद वापस लौट आयेगा परन्तु देर रात तक वापस नही लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की लेकिन अजय का कहीं कोई सुराग नही मिला सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि अजय का शव गांव के बाहर झील के किनारे पेंड से लटक रहा है।

जानकारी मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।जब मृतक के परिजन मौके पर ग्रामीणों संग पहुंचे तो देखा अजय का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे पेड मे फांसी के फंदे से लटक रहा था 22 वर्षीय बेटे का शव देख  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।मृतक के पिता ने अज्ञात लोगो के विरूद्ध लिखित तहरीर देकर हत्या कर शव को आत्महत्या मे तब्दील करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।इस घटना से क्षेत्रीय पत्रकारों मे शोक की लहर है।एप्जा पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकार अजय कुमार चौधरी के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया व हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।मामले मे टिकैतनगर अतिरिक्त कोतवाल केके सिंह ने प्रकरण की हर ऐंगल से जांच कर हत्यारों को ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाते हुए मृतक के परिजनों को कानून पर भरोसा रखने की बात कही।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

  kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
*समाजसेवी सुदामा की जनहित याचिका के क्रम में जल्द हटेगा टोल*
Image