*ए एसपी द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर तथा हाईवे के प्वाइंटों का किया गया निरीक्षण*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी. दुबे*

97210 711 75 

*ए एसपी द्वारा भदेश्वर नाथ मंदिर तथा हाईवे के प्वाइंटों का किया गया निरीक्षण*

बस्ती 29 जुलाई 24.

 आज से शुरू हो रहे श्रावण मास कावड़ यात्रा तथा मेला को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा  बस्ती के पौराणिक मंदिर भदेश्वर नाथ का जहां पर कांवरियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा का निरीक्षण किया।

 अपर पुलिस अधीक्षक ने  मंदिर परिसर मैं मेला की तैयारियों,  सुरक्षा व्यवस्था, आने तथा जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया।

 उन्होंने वहां पर ड्यूटी पर लगे पुलिस बलों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से वार्ता कर  उनको आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

 तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा संत कबीर नगर -बस्ती बॉर्डर के टेमा रहमत पॉइंट पर  सुरक्षा बलों का निरीक्षण कर उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान उनके साथ  क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी भी मौजूद रहे।

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*