*लगातार निरीक्षण कर रहे ए एस पी ओम प्रकाश सिंह*

ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे

 97210 711 75 

 *लगातार निरीक्षण कर रहे ए एस पी ओम प्रकाश सिंह*

 अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा  क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के साथ कावड़ यात्रा को देखते हुए घघौवा पुल तक भ्रमण कर  सुरक्षा हेतु तैनात पुलिस बल पॉइंट का निरीक्षण किया।

 कावड़ यात्रा को शांति एवं सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए उन्होंने सुरक्षा प्वाइंटों पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें उचित निर्देश दिया।

 मीडिया के साथ बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु  रूट डायवर्जेंट के विषय में बताया तथा  प्रशासन द्वारा कांवड़ियों के लिए प्रदत सुविधाओं तथा यात्रा को सकुशल संपन्न करने में कांवरियों की भूमिका तथा पुलिस बल की भूमिका के बारे में भी बताया।

 उन्होंने कहा कि यह श्रावण मास में पवित्र कांवड़ यात्रा जो है वह अयोध्या के सरयू नदी से जल भरकर अलग-अलग शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए ले जाते हैं,  इसी क्रम में बस्ती के भक्त सरयू से जल भरकर जिले के पौराणिक भदेश्वर नाथ मंदिर में  सावन महीने के तेरस को जलाभिषेक करते हैं।

     कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*