*रात्रि 12 से शुरू हुआ भदेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक*

*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी. पी. दुबे*

 *97210 711 75*

*रात्रि 12 से शुरू हुआ भदेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक*

बस्ती 2 अगस्त 24.

 जिले के पौराणिक शिव मंदिर भदेश्वर नाथ पर रात्रि 12 बजे से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो गया।

 प्रत्येक वर्ष की बात इस वर्ष भी लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या से पवित्र सरयू नदी का जल लेकर भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

 एक अनुमान के अनुसार  रात्रि 12:00 बजे से दोपहर 12:00 तक  लगभग 10 लाख श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं।

 सुरक्षा व्यवस्था तथा जलाभिषेक को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।

 सुरक्षा की कमान पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने  खुद संभाल रखी है।

 पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक का सहयोग करने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी सहित  अन्य क्षेत्राधिकारी और निरीक्षक तथा उप निरीक्षक मौजूद हैं।

 मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन कैमरे द्वारा किया जा रहा है।

 बीच-बीच में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

 पुलिस के जवान अराजक तत्वों पर विशेष नजर रख रहे हैं।

 भदेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने के लिए बस्ती के अलावा गोरखपुर,संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के भी श्रद्धालु आकर जलाभिषेक करते हैं।

 पूरा दिन जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहता है।

 कांवड़ियों की भीड़ कम होने के पश्चात क्षेत्रीय लोगों का जमावड़ा पूरे दिन बना रहता है।

 वैसे तो भदेश्वर नाथ मंदिर पर पूरे सावन महीने भर श्रद्धालुओं का आना लगा रहता है लेकिन प्रत्येक सोमवार और शनिवार को रोजाना की अपेक्षा ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।

    कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

 kalamthegreat9936@gmail.com 

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*

Popular posts
*स्वाट टीम SOG और छावनी मुंडेरवा की सयुक्त टीम को मिली सफलता अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले शनि शर्मा को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।*
Image
बस्ती के युवा लेखक सुदर्शन पांडेय 'नमन' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, राज्यमंत्री महेश कुमार शुक्ला ने दिया सम्मान पत्र*
Image
*महाकुम्भ में सराहनीय सेवा कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर हुये सम्मानित!*
Image
आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीदी श्री सुनीता सिंह की पुत्री के वैवाहिक अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
Image
लखीमपुर खीरी निघासन ढखेरवा स्टेट हाइवे पर हजरा फार्म के पास हुआ रात्रि मेभीषण सड़क हादसा।
Image