थाना रसूलाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही से 04 गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया।

उत्तर प्रदेश ब्यूरो विनोद सोनकर*

9721745449

जनपद कानपुर  **दिनांक 17.09.2024

थाना रसूलाबाद पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही से 04 गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया गया।

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, श्री जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में व पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में गुमशुदाओं की तलाश हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 14.09.2024 को ग्राम अंगदपुर से करीब 02 की दूरी पर माल का पुरवा में स्थित शनिदेव मन्दिर में दर्शन करने के लिये चार नाबालिग बालिका समय करीब 10.30 बजे घर से चले जाने तथा वापस न आने के सम्बन्ध में वादी श्री आशीष कुमार पुत्र श्री फूल सिंह निवासी ग्राम अंगदपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात द्वारा दिये गये प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना रसूलाबाद पर दिनांक 15.09.2024 को मु0अ0सं0 386/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त विपिन यादव उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासी कस्तूरीपुरवा थाना रूरा जनपद कानपुर देहात के पास से थाना रसूलाबाद पुलिस व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही से समय लगभग 01.30 बजे कस्बा बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा) से सकुशल बरामद कर मुख्य अभियुक्त विपिन उपरोक्त को हिरासत में लिया गया है। घटना से सम्बन्धित जो भी विषय सामने आयेंगे आप सभी को अवगत कराया जायेगा।

घटना में संलिप्त अभियुक्त का नाम-

अभियुक्त विपिन यादव उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र प्रेम कुमार यादव निवासी कस्तूरीपुरवा थाना रूरा जनपद कानपुर देहात।

      कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले।

   kalamthegreat9936@gmail.com

Contact number -9453288935, कलाम द ग्रेट न्यूज में विज्ञापन अथवा पत्रावली छपवाने हेतु संपर्क करें।

सम्पर्क कार्यालय लखनऊ*