उत्तर प्रदेश ब्यूरो विनोद सोनकर"
9721745449
जनपद खीरी **दिनांक 04.10.2024
थाना धौरहरा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया(फेसबुक) के माध्यम से देवी देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना धौरहरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 463/2024 धारा 353(2) बीएनएस व 66 आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त सोनेलाल पुत्र अरविन्द गौतम निवासी ग्राम गोसाइनपुरवा मजरा कोनिया थाना धौरहरा जनपद खीरी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0न्याया0 के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
ज्ञातव्य है कि अभियुक्त सोनेलाल द्वारा अपने फेसबुक एकाउन्ट से हिन्दू देवी- देवताओ के प्रति अभद्र टिप्पणी करने तथा मा० प्रधान मंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी किया गया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना धौरहरा पर मु0अ0सं0 463/2024 धारा 353 (2) बीएनएस व 66 आई0टी0 एक्ट पंजीकृत है।
नाम व पता वांछित अभियुक्त-
1.सोनेलाल पुत्र अरविन्द गौतम निवासी ग्राम गोसाइनपुरवा मजरा कोनिया थाना धौरहरा जनपद खीरी
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 ब्रह्मानन्द यादव थाना धौरहरा जनपद खीरी
2.हे0का0 रामतीरथ थाना धौरहरा जनपद खीरी
3.का0 रोहित कुमार थाना धौरहरा जनपद खीरी।