उत्तर प्रदेश ब्यूरो दिनोद सोनकर"
9721745449
जनपद खीरी"
थाना उचौलिया पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगणों को 10 गाय व 1 बछड़े को वध हेतु DCM महिन्द्रा HR45D7987 से ले जाते समय किया गया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना उचौलिया पुलिस टीम द्वारा दि0 07.10.2024 को 02 नफर अभियुक्त गण 1. अनिल कुमार पुत्र श्रीराम नि0ग्राम मल्लापुर थाना आदमपुर मंडी जि0 हिसार हरियाणा, 2. सेवाराम पुत्र प्रेमसिंह नि0 ग्राम नरूखेड़ी थाना छुण्डला जि0 करनाल हरियाणा को 10 गाय व 1 बछड़े को वध हेतु DCM महिन्द्रा HR45D7987 से ले जाते समय नेशनल हाईवे निकट हिमालिया होटल बहद ग्राम सुनौआ से समय करीब 16.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण की जामातलाशी से 5000 रूपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 254/24 अन्तर्गत धारा 3/5(क)/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
नाम व पता अभियुक्त गणः -
1. अनिल कुमार पुत्र श्रीराम नि0ग्राम मल्लापुर थाना आदमपुर मंडी जि0 हिसार हरियाणा
2. सेवाराम पुत्र प्रेमसिंह नि0 ग्राम नरूखेड़ी थाना छुण्डला जि0 करनाल हरियाणा
बरामदगीः-
1. 10 गाय व 01 बछड़ा मय DCM महिन्द्रा नं0 HR 45 D 7987
2. अभियुक्त अनिल कुमार से 3000 रूपये व अभियुक्त सेवाराम से 2000 रूपये बरामद।
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"