*कलाम द ग्रेट न्यूज ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे*
*97210 711 75*
*शांति भंग की आशंका में नगर पुलिस ने तीन लोग को भेजा जेल*
बस्ती 22 अक्टूबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देश के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में नगर पुलिस ने शांति भंग की आंशंका में तीन नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक कुमार, महेंद्र कुमार दोनों पुत्र राम विवेक निवासी थाना नगर बस्ती तथा केशव पुत्र स्वर्गीय चिंता हरण निवासी फुलवरिया निषाद थाना नगर बस्ती को धारा 170 /126 /135 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा कांस्टेबल रमेश यादव शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।