*मनाई गई पटेल की जयंती दिलाया गया शपथ*

*ब्यूरो चीफ जी.पी.दुबे*

*97210 711 75*

 *मनाई गई पटेल की जयंती दिलाया गया शपथ*

बस्ती 29 अक्टूॅबर 2024.

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाया। उन्होंने सभी को शपथ दिलाया कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

        उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अतिरिक्त अधिकारी, प्रथम रश्मि यादव, एसडीएम न्यायिक मनोज प्रकाश, प्रशासनिक अधिकारी गिरजेश पाल, नाजिर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, राजेश रंजन, धन्नजय सिंह, श्रवण तिवारी, अशोक मिश्रा तथा कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

         "कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल। 

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।





Popular posts
बस्ती के युवा लेखक सुदर्शन पांडेय 'नमन' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, राज्यमंत्री महेश कुमार शुक्ला ने दिया सम्मान पत्र*
Image
*डीएम की सख्ती के बाद जन शिकायतों के निस्तारण में आई तेजी*
Image
आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दीदी श्री सुनीता सिंह की पुत्री के वैवाहिक अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी का स्नेह आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
Image
लखीमपुर खीरी निघासन ढखेरवा स्टेट हाइवे पर हजरा फार्म के पास हुआ रात्रि मेभीषण सड़क हादसा।
Image
डीआईजी बस्ती ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश*
Image