पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज व अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणो द्वारा वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

उत्तर प्रदेश ब्यूरो विनोद सोनकर"

9721745449

जनपद कन्नौज *"दिनाँक 21.10.2024

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज व अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणो द्वारा वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

आज दिनांक 21.10.2024 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कर्तव्य की बेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों की याद हेतु पुलिस लाईन कन्नौज में स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया।  शहीदों को याद करते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अमित कुमार आनंद द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ के संदेश से सभी पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को याद कर उनकी शौर्य गाथा सभी को बताई गई।

तदोपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

         "कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल। 

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।