प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-V के तहत सरस्वती कन्या इण्टर कालेज सेहरी बुजुर्ग की छात्राओ को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया तथा थाने के कार्यप्रणाली व छात्राओ को उनके अधिकारो के बारे में अवगत कराया गया।

उत्तर प्रदेश ब्यूरो विनोद सोनकर"

9721745449

दिनांक 10.10.2024 *""जनपद सिद्धार्थनगर

प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-V के तहत सरस्वती कन्या  इण्टर कालेज सेहरी बुजुर्ग की छात्राओ को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया तथा थाने के कार्यप्रणाली व छात्राओ को उनके अधिकारो के बारे में अवगत कराया गया।

 शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-V के तहत  सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता पिंक कोबरा मिशन शक्ति  अभियान" के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व सतीश चंद्र पाण्डेय क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना पथरा बाजार द्वारा मिशन शक्ति(V) अभियान के तहत सरस्वती कन्या इण्टर कालेज सेहरी बुजुर्ग की छात्राओ को थाना पथरा बाजार का भ्रमण कराते हुए प्र0नि0 कक्ष, कार्यालय कक्ष, CCTNS कक्ष, मेस, हवालात पुरुष, हवालात महिला  व महिला हेल्प डेस्क कक्ष को दिखाया गया तथा थाना की कार्यप्रणाली, आनलाइन FIR, NCR, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे जानकारी दी गयी व IGRS के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण के बारे में जानकारी दी गयी तथा विभिन्न स्तर से प्राप्त प्रार्थना पत्रो के निस्तारण के सम्बन्ध मे भी अवगत कराया गया। इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवम् सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

              "कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।