ब्यूरो चीफ जी.पी.दूबे*
*छावनी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत बालिकाओं,छात्राओं,महिलाओं किया गया जागरूक*
बस्ती 3 दिसंबर 24.
प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी विजय कुमार दूबे मय महिला बीट पुलिस अधिकारी म.का.विभूति शुक्ला व रागिनी अवस्थी के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना छावनी जनपद बस्ती में महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चियों एवं महिलाओं को मिशन सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शाक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अन्तर्गत कानून की जानकारी देते हुए तथा महिलाओं,बच्चियों को कार्यस्थल पर होने वाले लैगिंग उत्पीड़न 2013 के बारे में बताया गया और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर - 1090- वीमेन पावर लाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108- एम्बुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, थाने का सी0यू0जी0 नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से सम्बन्धित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆