*कलाम द ग्रेट न्यूज रिपोर्टर रीता देवी*
जनपद बाराबंकी**दिनांक- 22.12.2024*
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 21/22.12.2024 को 16 वारण्टी व 08 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 33 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।
*01.➡ थाना बदोसराय पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-*
थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.12.2024 को मु0अ0सं0 314/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. मो0 रफी, 2. मो0 उमर, 3. मो0 तकी पुत्रगण अली अहमद निवासीगण चटाई किन्तूर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
*02.➡थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद-*
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.12.2024 को अभियुक्त भूरे पुत्र पुत्तन निवासी ग्राम केदारपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर थाना मोहम्मदपुर खाला पर मु0अ0सं0 835/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
*03.➡थाना मसौली पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.12.2024 को मु0अ0सं0 504/2024 धारा 75/333/351(3)/64 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रितुराज भार्गव पुत्र राजलाल निवासी करपरिया थाना मसौली जनपद बाराबंकी को करपरिया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
*04.➡थाना देवा पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.12.2024 को मु0अ0सं0 804/2024 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 फतेहखान पुत्र मो0 सरीफ निवासी गढ़ी छितौनी थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को मामा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
*05.➡थाना सफदरगंज पुलिस ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-*
थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.12.2024 को अभियुक्तगण 1. दाताराम पुत्र केशवराम निवासी मुस्काबाद थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 2. राम इकबाल पुत्र जगेसर निवासी ग्राम नूरगंज मजरे हमीदनगर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 592-593/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*06.➡ थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मुकदमों के कुल 12 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।*
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆