तैयारियां पूरी, रिफ्यूज्न 24 महोत्सव का आगाज आज*

 *कलाम द ग्रेट न्यूज रिपोर्टर रीता देवी*

तैयारियां पूरी, रिफ्यूज्न 24 महोत्सव का आगाज आज*

प्रतिभा और संस्कृति महोत्सव का हिस्सा बनेंगे हजारों लोग 

राज्य सूचना आयुक्त मा0 मोहम्मद नदीम करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ-

बाराबंकी। शहर के आनंद भवन स्कूल में आयोजित दो दिवसीय रिफ्यूजन 24 प्रतिभा और संस्कृति के महोत्सव क़ी तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। जिसमें जनपद व राजधानी समेत 40 स्कूलों से लगभग तीन हजार बच्चे अपना हुनर दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, पेंटिंग, स्टैंड अप कॉमेडी, वाद विवाद, इंस्टा रील मेकिंग, फोटोग्राफी समेत अन्य रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें इस समय सबसे अधिक  प्रचलित रहने वाली इंस्टा रिल मेकिंग बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। इस कार्यक्रम को रोमांच से भर देने आठ तारीख को प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजीव निगम अपने चुटकुलों से छात्रों व लोगों को गुदगुदाएंगे और हास्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्य जज मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम द्वारा किया जाना है। इसके संबंध में विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना थॉमस ने बताया कि जनपद के विभिन्न स्कूलों सहित राजधानी के प्रतिष्ठित लामार्टस व लामार्टिनियर के बच्चे भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता विद्यालय के एलुमनी (पूर्व छात्र ) संगठन द्वारा आयोजित की जा रही है। रिफ्यूज्न 24 नाम की यह प्रतियोगिता बाराबंकी की समृद्ध सांस्कृतिक और कलात्मक विविधता का जश्न मनाने का अवसर देगी।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।









Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
300 करोड़ का घर जलकर राख!
Image