ब्यूरो चीफ अखिलेश निगम लखनऊ☆
5 मृतक आश्रितों को महापौर ने वितरित किये नियुक्ति पत्र नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सेवानिवृत्ति हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी☆
लखनऊ☆
नगर निगम में जहां 05 मृतक आश्रितों ने नई जिम्मेदारी की शुरुआत की वहीं 17 निष्ठावान कर्मचारियों ने अपनी सेवा समाप्त कर नगर निगम से विदा ली।इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल , उपसभापति गिरीश गुप्ता जी, पार्षद मुकेश कुमार मोंटी जी एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं ललित कुमार द्वारा आयोजन में मौजूद नवनियुक्त कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं lलखनऊ नगर निगम विभिन्न संवर्गो में सेवारत कर्मचारियों की आकस्मिक रूप से देहान्त होने की दशा में मृतक आश्रित के जीवन यापन में सहायता हेतु सेवा में लिये जाने का प्राविधान है। उक्त प्राविधानो के अतंर्गत प्राप्त आवेदन एवं समस्त औपचारिकताएं व नियमो का पूर्ण अनुपालन करते हुए निम्नलिखित कर्मियों को सेवा में लिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है।मुख्यालय स्थित राजकुमार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा 05 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया lनगर निगम में विभिन्न पदों पर रह कर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी विदाई भी बड़ी धूमधाम से की गयी lउक्त आयोजन में अशोक सिंह प्रभारी अधिकारी (अधिष्ठान) , डॉ पीके श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं नरेश वाल्मीकि , आनंद वर्मा , राजेश सिंह ,केसर रजा, सुनील धानुक, शशि मिश्रा व अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।उक्त कार्यक्रम का समापन पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त अधिष्ठान द्वारा किया गया।
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆