*जमीनी विवाद को लेकर चली गोली,राजगीर मिस्त्री हुआ घायल*

ब्यूरो चीफ जी.पी.दूबे*

*जमीनी विवाद को लेकर चली गोली,राजगीर मिस्त्री हुआ घायल*

बस्ती। देर शाम ब्लॉक परशुरामपुर मखौड़ा धाम के नजदीक बेरता चौराहा पर जमीनी विवाद दो पक्षों के बीच हो गया। सोनबरसा, परशुरामपुर के रहने वाले राम अचल वर्मा और बेरता चौराहा,परशुरामपुर के रहने वाले अमर श्रीवास्तव के बीच जमीनी विवाद हो गया। खबर के अनुसार राम अचल वर्मा के तरफ से चली दो राउंड गोली। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दिवार की जुड़ाई कर रहा राजगीर मिस्त्री हुआ घायल। राजगीर मिस्त्री का नाम पप्पू पुट रामेश्वर उम्र 35 वर्ष गांव रोहरौली परशुरामपुर का रहने वाला है।  मौके पर उपस्थित अरुण जी ने तत्काल 112 को सूचना दी तथा साथ ही साथ घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी। तत्काल घटनास्थल पर पहुंची 108 एंबुलेंस,घायल राजगीर मिस्त्री को ई.म.टी. मनोज और चालक राम बाबू ने एंबुलेंस में शिफ्ट करके प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है तथा मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर रही है।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।








Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
*समाजसेवी सुदामा की जनहित याचिका के क्रम में जल्द हटेगा टोल*
Image