सरकारी भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त*

 सरकारी भूमि हुई कब्ज़ा मुक्त*

*कलाम द ग्रेट न्यूज / ब्यूरो चीफ अखिलेश निगम 

लखनऊ

शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ एवं नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह  के निर्देश के अनुक्रम में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा गठित टीम द्वारा ग्राम-बिजनौर तहसील सरोजनीनगर की खसरा सख्या 827 मिनाजुमला व 328 कुल क्षेत्रफल 1.367 हे० भूमि नगर निगम में निहित सरकारी भूमि को खाली कराया गया। उक्त अभियान नगर निगम व तहसील की सयुंक्त टीम द्वारा किया गया। उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर सचिन वर्मा एवं प्रभारी अधिकारी संपत्ति संजय यादव, तहसीलदार नगर निगम अरविंद पाण्डेय द्वारा पूरी टीम सहित मौके पर जाकर जेसीबी के द्वारा अवैध अतिक्रमण के रूप में अस्थाई निर्माण ध्वस्त किया गया। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार नगर निगम श्री नीरज कटियार द्वारा किया गया। जिन्होने राजस्व लेखपाल आदेश शुक्ला आदि एवं नगरीय लेखपाल सन्दीप यादव के सहयोग से सम्पूर्ण अतिक्रमण को ध्वस्त करके शात्तपूर्ण ढंग से सरकारी भूमि को प्रापर्टी डीलरों से मुक्त कराया।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।






























Popular posts
बजाज चीनी मिल रुधौली ने किया वर्ष 2023 2024 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भुगतान प्रारंभ*
Image
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एंटी रोमियो साइबर जागरूकता के तहत महिलाओं एवम बालिकाओ को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट,नये कानून,घरेलू हिंसा, गुड टच ,बैड टच के बारे में अवगत कराया गया और महिलाओं को जागरूकता अभियान*
Image
कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत ,पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में NSG कमांडो और प्रयागराज पुलिस द्वारा बालसन चौराहे, प्रयागराज में एक मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया।
Image
मनरेगा मजदूरों की लग रही है फर्जी हाजिरी, साइड पर नही दिखते है मनरेगा मजदूर।
Image
300 करोड़ का घर जलकर राख!
Image